{"_id":"b9cb897e84f1c963c0fa8c4757c80a33","slug":"fir-on-three-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत तीन पर एफआईआर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छपरौली ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत तीन पर एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में प्रमोद गांगनौली के साथी आदित्य उर्फ चट्टान की हत्या के मामले में फरार चल रहे छपरौली ब्लाक प्रमुख बीरमती के बेटे परमवीर तुगाना और 50 हजार के इनामी अजित उर्फ हप्पू समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। तीनों पर कोर्ट के आदेश की अहेवलना करने के आरोप है। अब पुलिस तीनों के मकान की कुर्की करने की तैयारी में है।
शामली के एलम निवासी आदित्य उर्फ चट्टान की 22 अप्रैल को गांगनौली के जंगल में शव पड़ा मिला था। उसे कई गोली मारी गई थी। दोघट थाने में इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस की जांच में आया था कि प्रमोद गांगनौली ने ही अपने साथी परमवीर तुगाना, अजित उर्फ हप्पू बावली, सुदेश उर्फ गंजा कुटबा के साथ मिलकर आदित्य की हत्या की है।
पुलिस तभी से ही उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। आरोपी प्रमोद गांगनौली की हत्या हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे है। दोघट थाना प्रभारी लोकेश शर्मा का कहना है कि फरार चल रहे तीनों आरोपियों के मकान पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की पूर्व चोटिस चस्पा हो चुके हैं।
विज्ञापन
उसके बावजूद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की अवहेलना करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के मकान की कुर्की करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।