फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR against bsp district head

बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
बागपत में जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी ने बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ चुनाव में पार्टी से टिकट दिलवाने के नाम पर ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने न तो उसे प्रत्याशी बनाया और दिए गए पैसे वापस मांगने पर गाली गलौज, जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिलवाड़ी गांव निवासी अंकुश पुत्र रमेशपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह वार्ड नंबर 11 से जिला पंचायत के सदस्य पद का प्रत्याशी है। वाजिदपुर गांव में पोस्टर लगाते समय वहां से गुजर रहे बसपा जिलाध्यक्ष जयकुमार जाटव ने मेरे पास गाड़ी थाम दी और कहा कि तुम सपा पार्टी से हो।
विज्ञापन


उसने मना कर दिया। इस पर बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं तुम्हें बसपा पार्टी से टिकट दिलवा दूंगा।  तुम मुझे पांच हजार रुपये और बायोडाटा दे दो और बाकी छह लाख का दो दिन में जुगाड़ कर देना। विश्वास करते हुए उसने जिलाध्यक्ष को पांच हजार रुपये और  बायोडाटा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष ने दलितों की वोट दिलाकर जिताने का वादा भी किया। इन सब बातों की ऑडियो रिकॉर्डिंग की गई। आरोप है कि बाद में जिलाध्यक्ष ने बसपा समर्थित प्रत्याशी बनाने से इंकार कर दिया तो उसने अपने पांच हजार रुपये वापस मांगे। इस पर उसके साथ गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी।


अंकुश की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली पुलिस ने धाराओं 406, 506 आईपीसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष जयकुमार जाटव ने कहा कि ये आरोप निराधार है। यह मामला ईर्ष्या और साजिश के तहत रचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed