फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers looted 24 thousand rupees

किसान से 24 हजार रुपये लूटे 

Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers looted 24 thousand rupees
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बालैनी-डौलचा मार्ग पर बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर आतंकित कर किसान से 24 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

 

बालैनी क्षेत्र के गांव डौलचा निवासी किसान उमेश दत्त शर्मा उर्फ टीटू ने बताया कि वे मंगलवार दोपहर बालैनी के एक बैंक से 24 हजार रुपये निकालकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। बालैनी-डौलचा मार्ग पर पहले से ही घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको रोक लिया और तमंचा सटाकर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर नकदी लूट ली। जाते समय धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। बाद में लोगों ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने बालैनी थाने पर पहुंचकर शिकायत की है। उधर, बालैनी पुलिस के मुताबिक बदमाशों को गिरफ्तार कर जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि बालैनी क्षेत्र में लगातार आपराधिक वारदात हो रही है। पांच दिन पहले बालैनी बस स्टैंड पर किराना व्यापारी की दुकान पर बदमाश फायरिंग कर 70 हजार रुपये कैश लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 

विज्ञापन

 

आतंकित कर युवक के साथ कुकर्म  
बड़ौत। रमाला थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार रात घर में सोए युवक के साथ गांव के एक व्यक्ति ने तमंचों के बल पर आतंकित कर उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। आरोपी के खिलाफ पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया है। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए बड़ौत सीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed