फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer's murder in baghpat

खेत पर किसान का कत्ल

Sun, 20 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 20 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के किसान हरवीर सिंह (53) की शुक्रवार रात खेत में सिर पर धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घटना का पता चला। मौके पर शराब की बोतल, गिलास और अन्य सामान मिला है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार करते हुए अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


किसान हरवीर सिंह अविवाहित था। वह अपने छह भाइयों में सबसे बड़ा था। ज्यादातर वह खेत पर ही रहता था। खाना खाने या अन्य किसी काम से ही घर आता था। उसके छोटे भाई श्यामवीर सिंह का कहना है कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे हरवीर घर से खाना लेकर खेत पर गया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब छह बजे जब भाई महावीर सिंह खेत में पहुंचा तो उन्हें ट्यूबवेल के बाहर भाई हरवीर सिंह जमीन पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के सिर, चेहरे पर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। महावीर ने चांदीनगर थाना पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी शरद सचान का कहना है कि मृतक हरवीर के पास शराब की खाली बोतल, गिलास पड़े मिले हैं। आशंका है कि हत्यारों ने पहले शराब पी उसके बाद घटना को अंजाम दिया है। हत्यारों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिल पाई है।


घटना से परिवार में मचा कोहराम

बागपत। परिजनों ने बताया कि मृतक हरवीर अपने छह भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक भाई राजवीर की चार-पांच साल पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एक भाई महावीर गांव में रहता है। अन्य भाई बाहर रहते हैं। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed