{"_id":"5d974d1b8ebc3e93b85d244d","slug":"encounter-in-baghpat-district-and-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अलर्ट के बाद बागपत में मुठभेड़, बावरिया गैंग के दो बदमाशों को मारी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली में अलर्ट के बाद बागपत में मुठभेड़, बावरिया गैंग के दो बदमाशों को मारी गोली, गिरफ्तार
Fri, 04 Oct 2019 08:57 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में जारी किए गए अलर्ट के बाद बागपत के खेकड़ा में की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस की बावरिया गैंग के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। उनके कब्जे से दो तमंचे, चोरी की एक बाइक, सोने की चेन बरामद की गई है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पकड़े गए बदमाश शामली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में अलर्ट के बाद खेकड़ा कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहैडा चौकी पर शुक्रवार की शाम करीब साढे़ चार बजे वाहनों की सघन चेकिंग करा रहे थे। चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक लोनी की और से आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा किया। सूचना मिलने पर पाठशाला चौकी पुलिस भी पहुंच गई और बदमाश घिर गए। खुद को घिरा देख वे हाईवे स्थित जेवीजी कॉलोनी में घुस गए। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, देखें मुठभेड़ की ताजा तस्वीरें
विज्ञापन
बाद में पुलिस अधीक्षक बागपत प्रताप गोपेंद्र यादव और सीओ बागपत ओमपाल सिंह भी पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों बदमाश बावरिया गैंग के सदस्य हैं। इनके नाम संदीप पुत्र पवन और चमन पुत्र चंदर निवासी झिंझाना जनपद शामली हैं। दोनो बदमाशों को इलाज के लिए खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। बदमाशों के पास से कारतूस के दो खाली खोखे, तीन कारतूस, दिल्ली से चोरी की गयी एक बाइक और सोने की एक टूटी चेन बरामद हुई। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/