{"_id":"57d85b534f1c1b2d46d488ab","slug":"eid-student-ate-poisoned-mobile-denied-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर मोबाइल न मिलने पर छात्र ने खाया जहर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईद पर मोबाइल न मिलने पर छात्र ने खाया जहर, गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 14 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत । शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में ईद पर मोबाइल न मिलने पर बीए के छात्र आबिद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया।
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी खुरर्शेद ने बताया उसका बेटा आबिद शहर के ही एक कॉलेज में बीए (प्रथम वर्ष) में पढ़ता है। उसका छोटा बेटा ईद पर मोबाइल खरीदकर ले आया था। जबकि आबिद भी मोबाइल लेना चाह रहा था। मोबाइल को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। इसके चलते आबिद ने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
उल्टी लगने पर आबिद से जानकारी की तो उसने जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। इससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घर में काफी लोग इकट्ठे हो गए। सभी लोग मिल कर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। परिजनों ने उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। आबिद की हालत गंभीर बताई है। घटना से ईद की खुशियां परिवार में गम में डूब गई।