फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Each time the dog squad stumbles

हर बार चूक जाता है डॉग स्क्वायड

Mon, 26 Sep 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 26 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
 Each time the dog squad stumbles
स्नॉट। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। वारदात के बाद मौके पर खोजबीन कर पुलिस की मदद के लिए लाया डॉग (स्नॉट) हर बार चूक रहा है। पिछले एक साल में घटनाएं तो सैकड़ों हुई है, लेकिन स्नॉट की मदद से खुलासा सिर्फ दो का ही हुआ है।  कुत्ते के एक दिन का खाना ही 300 -350 रुपये है।
विज्ञापन


 पुलिस आपराधिक घटनाओं के खुलासे के लिए डॉग स्क्वायड की मदद लेती है। इन कुत्तों को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है जो घटनास्थल को सूंघता है, इसके बाद उस वारदात को अंजाम देने वाले तक पुलिस को पहुंचने में मदद करता है। डेढ़ वर्ष पूर्व बागपत पुलिस को यह टीम मिली। इसमें दो कुत्ते वीरू और स्नॉट आए थे। वीरू को थोड़े दिन बाद ही यहां से वापस भेज दिया  अब स्नॉट ही पुलिस की मदद कर रहा है। इसे मौके तक ले जाने के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी है। 
विज्ञापन


यहां पर होने वाली अधिकांश आपराधिक घटनाओं पर डॉग स्कवायड पहुंचता है, लेकिन इधर-उधर घूमकर चला आता है। टीम के सदस्य ने बताया  स्नॉट की मदद से डेढ़ वर्ष में दो केस का खुलासा करने में पुलिस अफसरों को कामयाबी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक केस बागपत के पुराना कस्बे के देशराज मोहल्ले का है। वहां पर वृद्धा ब्रह्मवती की गला रेत कर हत्या हुई थी। मौके पर पहुंचने के बाद स्नॉट उसकी पुत्रवधू के पास पहुंचा था। बाद में पुलिस ने उसकी पुत्रवधू को ही गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया था।        इसके अलावा बड़ौत में एक मर्डर की घटना का कुत्ते की मद्द से खुलासा हुआ है। 


एएसपी अजीजुलहक का कहना है कि डॉग स्वाड पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण  कड़ी है। घटना के बाद लोगों की अधिक भीड़ जमा होने के कारण डॉग अपनी पूरी कार्य क्षमता के साथ कार्य नहीं कर पाता है, लेकिन कई महत्वपूर्ण खुलासों में योगदान रहा है।

कुत्ते का एक दिन का भोजन 
दूध :         600 ग्राम 
मीट :         340 ग्राम 
पैटा गिरि :     325 ग्राम 
चावल :     240 ग्राम 
सब्जी :     115 ग्राम 
बिस्कुट :     30 ग्राम 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed