फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   E-rickshaw robbers are arrested

ई-रिक्शा लूटने वाले पकड़े

Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw robbers are arrested
बागपत में पकड़े गए ई-रिक्शा लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली में ई-रिक्शा लूटकर बागपत में बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि छह आरोपी पकड़े गए हैं। उनके पास से 11 ई-रिक्शा बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


गिरोह के सदस्य नशीला पदार्थ खिलाकर रिक्शा लूटकर बागपत लाते थे, यहां पर पुर्जे बदलकर पहचान मिटाकर बेच देते थे।  कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुराना कस्बा के सुभाष गेट के पास एक मकान से यह गोरखधंधा पकड़ा गया है।
विज्ञापन


आरोपियों में मुगलपुरा मोहल्ला निवासी शाहिद उर्फ दादू,  गुलफाम पुत्र शब्बीर, केतीपुरा निवासी सलीम पुत्र शरीफ, राशिद कालोनी निवासी शौकत पुत्र अब्दुल गफ्फार, आसिफ पुत्र अहसान, माता कालोनी निवासी कसीम पुत्र खलील, ईदगाह मोहल्ला निवासी आरिफ पुत्र शाहिल, सिसाना गांव निवासी फरियाद पुत्र शफीक  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मकान में छापा मारकर यह गिरोह पकड़ा। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठते है। रास्ते में चाय या कोल्ड ड्रिक पीने के बहाने से रिक्शा को रूकवा लेते है। चालक को चाय में नशीला पदार्थ पिला लेेते है। 


बेहोश होने पर उसकी ई-रिक्शा लेकर आ जाते है। लूट के बाद रिक्शा को बागपत लाया जाता था, यहां पर सस्ते दाम में बेच देते थे। जो रािक्शा नहीं बिक पाती थी, उसे किराए पर दे देते थे। गिरोह का सरगना  शहिद उर्फ दादू है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed