फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District hospital by themselves deliver prescription medication

जिला अस्पताल में खुद पर्ची बनाकर पहुंचा दवाई लेने

Wed, 09 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Wed, 09 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
District hospital by themselves deliver prescription medication
जिला अस्पताल में मंगलवार को फर्जी चिकित्सक के पकड़े जाने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। फर्जी चिकित्सक अस्पताल की पर्ची पर खुद ही दवाई लिखकर काउंटर पर लेने पहुंच गया। अस्पताल कर्मियों ने पर्ची पर हैंडराइटिंग अलग होने पर उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे एक किशोर (14) अस्पताल की पर्ची पर दवाई लेने के लिए पहुंचा। उस पर्ची पर अस्पताल के चिकित्सक की हैंडराइटिंग नहीं थी। दवाई देने वाले फार्मासिस्ट ने शक होने पर किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने खुद ही पर्ची पर दवाई लिखी है। वह लधवाड़ी गांव का निवासी है। आरोपी दसवीं पास है। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। बाद में कर्मचारी उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस बीएल कुशवाह के मुताबिक किशोर खुद ही पर्ची पर दवाई लिखकर दवाई ले रहा था। चिकित्सक की हैंडराइटिंग न होने पर आरोपी पकड़ा गया है। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है। उधर, कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहा कि इस मामले में अस्पताल से किसी ने तहरीर नहीं दी। स्टाफ ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।


ज्यादा दवाई लेने का था इरादा
बागपत। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसका मकसद ज्यादा दवाई लेने का था। इसलिए उसने ऐसा किया था। उसने पहले ऐसा कभी नहीं किया है।

अस्पताल में रैकेट तो नहीं चल रहा
बागपत। अस्पताल से मंगलवार को पर्ची गायब हो गई थी। कर्मचारियों ने उन्हें काफी तलाश किया था, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है कि  कुछ लोग पर्ची गायब करके अस्पताल से दवाई ले रहे हैं। बाद में उन्हें बाहर सप्लाई कर रहे हैं। हालांकि सीएमएस ने पर्ची गायब होने की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed