फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   discovery of 50 Hazaris Happu in the forest

50 हजारी हप्पू की खोज में खंगाला जंगल

Mon, 01 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 01 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
discovery of 50 Hazaris Happu in the forest
बावली गांव के जंगल में हप्पू की तलाश में कांबिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बावली के पचास हजारी कुख्यात बदमाश अजित उर्फ हप्पू की तलाश में कई थानों की पुलिस ने घंटों तक कांबिंग की। लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा। पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बावली गांव के पचास हजारी ईनामी बदमाश अजित उर्फ हप्पू को पकड़ने के लिए पुलिस ने काफी हथकंडे अपनाए। लेकिन वह अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह बावली और छछरपुर के बीच जंगलों में छिपा है।
विज्ञापन


इस सूचना पर सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी बड़ौत मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर छपरौली देवेंद्र वशिष्ठ, इंस्पेक्टर रमाला और पुलिस बल ने बावली, छछरपुर और गूंगाखेडृी के जंगलों में दबिशें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों के बीच में बने नलकूपों और आसपास के इलाकों को भी घंटे तक तलाशा गया। लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा और टीम खाली ही लौट आई। इससे पहले भी कई बार पुलिस ने इस जंगल में अजित उर्फ हप्पू की तलाश में कांबिंग की। इतना ही नहीं ड्रोन उड़ाकर भी उसकी तलाश की गई। लेकिन अभी तक वह उसके हत्थे नहीं चढ़ा।


19 मामलों में संगीन धाराओं मेें कसे दर्ज हैं हप्पू पर
बड़ौत। बावली के कुख्यात 50 हजारी इनाम बदमाश अजित उर्फ हप्पू पुलिस के लिए सिर सर्द बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हप्पू पर संगीन धाराओं में 19 मामले दर्ज हैं।

इनमें हत्या, लूट, कातिलाना हमला, गैंगेस्टर, धमकी आदि शामिल हैं। इनामी बदमाश हप्पू पर बावली गांव के सत्यपाल के दो बेटों की हत्या के बाद 50 हजार का इनाम घोषण किया और तभी से वह फरार चल रहा है। लोगों के अनुसार हप्पू बावली गांव के जंगल में ही शरण लिए हुए हैं, लेकिन पुलिस को उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

चार जिला बदर पुलिस को घर में सोते मिले
बड़ौत। एसपी के आदेश पर शनिवार की रात में कोतवाली पुलिस ने जिला बदर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चार जिला बदर अपने घर सोते मिले। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को बावली गांव से जिला बदर चल रहे बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी।


वे घर पर ही सोते मिले। पकड़े गए आरोपियों में कलीम, दानिश, शहजाद और कासिम निवासी बावली पकड़े गये हैं। इन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed