फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dewar shot sister in-law in Khedi

खेड़ी में देवर ने भाभी को गोली मारी, गंभीर

Mon, 01 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली Updated Mon, 01 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद आरिफपुर खेड़ी गांव में देवर ने भाभी को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को पुलिस ने बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर खेड़ी में देवर की किसी बात को लेकर अपनी भाभी के साथ कहासुनी हो गई। परिजनों ने दोनों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से दोनों के बीच तकरार हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देवर ने पहले अपनी भाभी के साथ मारपीट की, इसके बाद तैश में आकर वह घर में रखा तमंचा लेकर और अपनी भाभी पर फायर कर दिया। गोली लगने से महिला घायल हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में बड़ौत स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, आरोपी मौके से फरार हो गया। एसओ का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल को भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed