फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crooks took 1.5 lakh cigarettes from truck going to Jaipur

जयपुर जा रहे ट्रक से डेढ़ लाख की सिगरेट ले गए बदमाश

Mon, 11 Dec 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 11 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार रात एक ट्रक से डेढ़ लाख रुपये की सिगरेट निकालकर बदमाश फरार हो गए। ट्रक चालक को रीवर पार्क के पास बाइक पर सवार दो बदमाश ही नजर आए और ट्रक रोकने पर पता चला कि वाहन में पहले से चढ़ चुके बदमाश तिरपाल काटकर सिगरेट के चार कार्टून लेकर चले गए। गाजियाबाद से जयपुर की ओर ट्रक से सिगरेट ले जाई जा रही थीं। कोतवाली पुलिस में शिकायत के बाद घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


राजस्थान के भिलवाड़ा निवासी महावीर सिंह ट्रक चालक है। वह ट्रक में गाजियाबाद से सिगरेट के 350 बड़े कार्टून लादकर शनिवार रात जयपुर के लिए चला था। ट्रक का क्लीनर विजय निवासी गाजियाबाद भी साथ था।
विज्ञापन


त करीब 11 बजे जैसे ही ट्रक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रीवर पार्क के पास पहुंचा। तभी बाइक पर सवार होकर एक युवक पीछे से आता दिखाई दिया। उसे देखकर जैसे ही ट्रक की स्पीड कम हुई तभी ट्रक से भी एक युवक कूदा। शक होने पर चालक ने जैसे ही ट्रक की ओर देखा तो तिरपाल कटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की ओर से बताया गया कि ट्रक से चार बड़े कार्टून गायब थे। आशंका जताई गई कि बाइक सवार बदमाश किसी अन्य वाहन के साथ पहुंचे होंगे। मौका मिलते ही उन्हेांने ट्रक से ये कार्टून गायब कर दिए हैं। प्रत्येक कार्टून में 40 हजार रुपये की सिगरेट भरी थीं। बदमाश कुल 1.60 लाख की सिगरेट लेकर फरार हो गए।

ट्रक चालक और क्लीनर का कहना है कि उन्होंने घटना के बाद 100 नंबर पर कई बार डायल किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। काफी देर बाद एक पुलिस की गाड़ी पहुंची। इस मामले में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि छानबीन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दे कि इससे पहले हाईवे पर कई ट्रक लूटे जा चुके है। एक सप्ताह पहले ही बदमाशों ने रिवर पार्क के पास ही चालक को बंधक बनाकर झाडिय़ों में फेंक दिया था और ट्रक लूटकर फरार हो गए थे।


पुलिस ने पीछा कर गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी से ट्रक बरामद किया था। इससे पूर्व चालक और क्लीनर को लधवाड़ी गांव के जंगल में बंधक बनाकर उनसे ट्रक लूटकर ले गए थे। पुलिस वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed