फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   conflicts in dispute of goat grazing

बकरी चराने के विवाद में संघर्ष

Sun, 25 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 25 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में बकरी चराने को लेकर कुरैशियान कब्रिस्तान में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान पथराव होने से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। संघर्ष में दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायलों में एक पक्ष के अल्लामेहर पुत्र इकराम व दूसरे पक्ष के कासिम पुत्र सलीम निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत के रहने वाले हैं। अल्लामेहर कुरैशियान कब्रिस्तान में बकरी चरा रहा था। इस पर कासिम और उसके पक्ष के लोगों ने इस पर एतराज जताया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


संघर्ष के दौरान लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अल्लामेहर को सीएचसी में भर्ती कराया। कासिम को मामूली चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। घायल अल्लामेहर के पिता इकराम ने चार लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कासिम को हिरासत में ले लिया है और शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed