{"_id":"3f7b0656ad967a80b71eb31dfee02de6","slug":"combing-girl-s-cycle-in-kalyanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणपुर में तलाशी बिटिया की साइकिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कल्याणपुर में तलाशी बिटिया की साइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत की बिटिया की साइकिल बरामद करने के लिए पुलिस दो दिन से कल्याणपुर का जंगल खंगाल रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। पुलिस को इसी जंगल से बिटिया का स्कूली बस्ता बरामद हुआ था।
सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की बिटिया, कस्बा अमीनगर सराय के आचार्य जयसागर कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती थी। 31 दिसंबर को वह घर से कॉलेज में गई थी और घर नहीं लौटी थी। 10 जनवरी को उसका शव पूठड़ गांव में ईख के खेत में मिला था। उसके साथ दरिंदगी करने के बाद हत्या की गई थी।
पुलिस ने सैडभर गांव के चार युवकों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा तो कर दिया था, लेकिन साइकिल और बस्ता बरामद नहीं कर पाई थी। इसको लेकर पुलिस की भारी फजीहत हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर 18 जनवरी की रात को उनकी निशानदेही पर मेरठ के गांव कल्याणपुर के जंगल से बिटिया का बस्ता बरामद कर लिया था। उसकी साइकिल अभी तक बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
पुलिस साइकिल बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि बिटिया की साइकिल को हिंडन नदी के किनारे और कल्याणपुर गांव के जंगल में तलाश किया गया है, लेकिन अभी साइकिल का कहीं पता नहीं चला है।