{"_id":"597f875b4f1c1bcc388b458b","slug":"cleaning-workers-in-the-municipality-quarrel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में सफाई नायक और सफाईकर्मी भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका में सफाई नायक और सफाईकर्मी भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत नगर पालिका में आपस में उलझते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका परिषद में सफाईकर्मी के सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में सफाई नायक और सफाई कर्मी के बीच मारपीट हो गई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। एक महिला सफाईकर्मी ने फोन पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।
पालिका के सफाई नायक सतीश का कहना है कि सफाईकर्मी उदयभान का सोमवार को विदाई समारोह चल रहा था। समारोह के लिए सभी सफाई कर्मचारियों से चंदा इकट्ठा किया जा रहा था। सफाईकर्मी राजू से चंदे के रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि राजू ने अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ मिलकर समारोह के दौरान उनके साथ गाली-गलोज करते हुए ईंटों से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया।
उधर, विपक्षी राजू का कहना है कि आरोपी सफाई नायक सतीश, फोन पर पिछले कई दिनों से अश्लील बातें और अपशब्द कह रहा था। मना करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। विरोध करने पर नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
पालिका में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। पुलिस ने किसी तरह यह विवाद शांत कराया। दोनो पक्षों ने कोतवाली पर पहुंचकर शिकायत की।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य का कहना है कि सफाई कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह के दौरान सफाई नायक और सफाईकर्मी में झगड़ा हुआ है।