{"_id":"5a64e6614f1c1b88268b5d9a","slug":"child-raped-by-elder-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने बच्ची से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ व्यक्ति ने एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया। बच्ची की शिकायत पर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा और मारपीट कर पुलिस को सौंपा। इस मामले की सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश थाने पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। बच्ची को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल रेफर किया।
रविवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चार वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी का 50 वर्षीय व्यक्ति उसे बहला फुसला कर अपने घर में ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया और भाग गया।
पीड़ित बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए और गांव के लोगों ने घेरकर आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बच्ची को सीएचसी बिनौली में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश बिनौली थाने में पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोपी से पूछताछ की। बच्ची के पिता ने पकड़े गए कृष्णपाल पुत्र महेंद्र को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है और थाने में सैकड़ों लोग एकत्र हैं।