फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   chargesheet filed in double murder case

डबल मर्डर में हिस्ट्रीशीटर समेत छह के खिलाफ चार्जशीट

Sun, 27 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 27 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत के शेरपुर लुहारा गांव के दो भाइयों पप्पू और विकास की अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस ने प्रकाश में आए गुराना प्रधान कपिल चौधरी और राजीव को क्लीनचिट दे दी है। इसके अलावा पुलिस ने नामजद आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू समेत छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


शेरपुर लुहारा गांव के पप्पू को 15 जुलाई को फोन करके घर से आरोपियों ने बुलाया था। उसके भाई विकास को गांव के हिस्ट्रीशीटर अमरपाल ने अपने कब्जे में ले रखा था। दो दिन बाद उनकी गर्दन कटी लाश बदरखा गांव के खादर में यमुना किनारे पड़ी मिली थी।
विज्ञापन


परिजनों ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अमरपाल, वीरसैन, सुरेश, नरेश, धर्मदत्त और अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 21 जुलाई को आरोपी अमरपाल को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था। अमरपाल ने खुलासा किया था कि उसने अपने 12 साथियों के सहयोग से विकास और पप्पू का अपहरण, हत्या कर उन्हें ठिकाने लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरपाल ने पुलिस के सामने बताया था कि विकास की उससे रंजिश चल रही थी। विकास उसकी हत्या करने के फिराक में था। विकास उसकी हत्या करता इससे पहले ही उसने उसे ठिकाने लगा दिया। विकास को वह गुराना गांव के प्रधान कपिल चौधरी और राजीव के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर के भौराकलां गांव के पुष्पेंद्र से 1.5 लाख रुपए में सौदा करके कार से लेकर आया था।

गांव में आने के बाद प्रधान कपिल और राजीव ने कहा था कि विकास को अब जिंदा मत छोड़ना। उसके बाद वे दोनो वहां से चले गए थे। बाद में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पप्पू और विकास की एक-एक कर फांसी लगाकर हत्या करने के बाद उनकी गर्दन काटकर शवों को यमुना में बहा दिए थे।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान कपिल और राजीव को क्लीनचिट दे दी है। छपरौली थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि नामजद छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल किया गया है। गुराना प्रधान कपिल और जिवाना गांव के राजीव की घटना में कोई भूमिका नहीं पाई गई है। इसलिए उन्हें क्लीचिट दी गई है।


सेटिंग करके निकले आरोपियों के नाम
बागपत। मृतक के भाई तरसपाल का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी प्रधान कपिल और राजीव का नाम केस से सेटिंग करके निकाले हैं। आरोपी अमरपाल ने पुलिस को खुद बताया था कि वह कपिल और राजीव के साथ विकास का पुष्पेंद्र से सौदा करके लाया था। कपिल और राजीव ने उसे कहा था कि इन्हें जिंदा मत छोड़ना। उसका कहना है कि वे इसकी शिकायत उच्चाधिकरियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed