फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Caught 65 quintals of ration

65 क्विंटल राशन पकड़ा

Mon, 01 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 01 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस 100 के स्टाफ ने शनिवार की रात में राशन का गेहूं  ट्रैक्टर-ट्रॉली में ब्लैक के लिए ले जाते समय पकड़ कर जांच के लिए कोतवाली पुलिस को सौंपा है। इसका चालक भी पुलिस ने हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


यूपी पुलिस 100 को सूचना मिली एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़ौत से बागपत की ओर जा रही है। इस सूचना पर पुलिस 100 गाड़ी के स्टाफ ने बड़ौत और बड़ौली के बीच में ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी और उसके चालक को पकड़ कोतवाली ले आई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में नीचे बोरे और ऊपर खुला गेहूं था। जो 65 क्विंटल के लगभग है।
विज्ञापन


इसका चालक लुहारी निवासी मदन को भी पुलिस को सौंपा। इसकी जांच कराई जा रही है। रविवार को ही दिन में माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के लिए कोतवाली के इर्द-गिर्द जमे रहे, लेकिन शाम तक ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसका चालक कोतवाली में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया उन्होंने राशन के गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने की सूचना आपूर्ति विभाग को दे दी है। आपूर्ति विभाग की टीम का कहना है कि पूरी जांच कराकर ही इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed