फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candidate's husband shot

प्रत्याशी के पति को गोली मारी

Fri, 01 Dec 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Fri, 01 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Candidate's husband shot
बड़ौत में व्यक्ति को गोली लगने की सूचना लेते इंस्पेक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुराना रोड गली नंबर आठ के सामने वार्ड नंबर 15 में सभासद चुनाव में मतदान के दौरान मामूली कहासुनी को लेकर बाइक सवार तीन युवकों ने सभासद प्रत्याशी के पति को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया है। एक सभासद प्रत्याशी के बेटे ने ही साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वे भाग गए।
विज्ञापन


घायल प्रमोद पुत्र श्रद्धानंद गुराना रोड गली नंबर 8 के रहने वाले हैं। प्रमोद की पत्नी मोनिका वार्ड नंबर 15 से सभासद पद पर चुनाव लड़ी है। जबकि, प्रमोद के पिता श्रद्धानंद प्रापर्टी डीलर हैं। बताया जाता है कि प्रमोद पक्ष के लोगों की वार्ड नंबर 15 से चुनाव लड़ रही अमरेश देवी पत्नी स्वर्गीय राकेश पक्ष के लोगों से बुधवार को मतदान के दौरान कहासुनी हो गई थी। प्रत्याशी अमरेश के बेटे सचिन उर्फ मोंटी उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रमोद मतगणना के लिए तहसील में एजेंट बनवाने गया था। जब वह बाइक पर गुराना रोड से वापस आया तो सचिन उर्फ मोंटी अपने दो साथियों के साथ खड़ा हुआ था। उन्होंने प्रमोद पर तमंचों से गोलियां चलानी शुरू कर दी।

एक गोली उसकी छाती में लगी और जब वह बाइक छोड़कर भागने लगा तो एक गोली उसकी कमर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद हमलावर तमंचे लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। 

सूचना पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर  हालत में मेरठ रेफर किया गया है।

इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। उनके परिजन उसका इलाज कराने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने बाद में आरोपियों के घरों पर दबिश दी तो उनके घर पर ताले लटके थे। पुलिस ने ताले तोड़कर घर की तलाश ली, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। 

दूसरी तरफ घायल प्रमोद के पिता श्रद्धानंद शर्मा ने आरोपी मोंटू, गौतम, सचिन पुत्र स्वर्गीय राकेश और वरुण पुत्र बाबूराम निवासी नवयुग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया बुधवार को मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने को लेकर प्रमोद का सचिन से झगड़ा हुआ।


इस घटना में नामजद सचिन और वरूण शातिर अपराधी है। पहले भी ये कई मामलों में जेल जा चुके हैं, कातिलाना, हत्या व अन्य मामलों में मुकदमे विचाराधीन हैं और ये हाल में जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed