फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brka village farmer's house robbery

बड़का गांव में किसान के घर डकैती

Sat, 19 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 19 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Brka village farmer's house robbery
बड़का गांव में बृहस्पतिवार की रात कई सशस्त्र बदमाशों ने पूरे परिवार को गन-प्वाइंट पर लेकर तीन लाख रुपये की नगदी, छत तौले सोने और दो किलो चांदी के जेवरात और एक बाइक लूट ली। वारदात से गांव में दहशत है। सूचना पर सीओ और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वारदात की जानकारी ली और बदमाशों के संबंध में सुबूत जुटाए।
विज्ञापन


बड़का गांव निवासी किसान हाजी रमजान पुत्र मामन  ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे 14-15 सशस्त्र बदमाश चारदीवारी फांदकर उनके घर में घुस गए। उसे और उसकी पत्नी रहीसा, पुत्रवधु गुलशाना और दो छोटे बच्चों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


एक घंटे तक बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला और तीन लाख रुपये की नगदी, छह तौले सोने के जेवरात, दो किलोग्राम चांदी के जेवरात लूट ली। इसके बाद बदमाश घर में खड़ी बाइक और हाजी रमजान को साथ लेकर फरार हो गए। बाद में रमजान को जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद परिजनाें ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सीओ सीपी सिंह, थानाध्यक्ष रामजीलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
इस संबंध में हाजी रमजान ने कोतवाली पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया कि बदमाश करीब सवा पांच लाख रुपये की नकदी, जेवरात के अलावा बाइक भी लूट ले गए है। डकैती की वारदात के बाद गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed