फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bloody conflict in Children'dispute

कोताना में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष

Fri, 18 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 18 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत क्षेत्र के कोताना गांव में बच्चों के खेलने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों से धारदार हथियार चले। दोनो पक्षों के चार महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सीएचसी पर उपचार कराने पहुंचे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सलीम और अय्यूब के बच्चों में खेलने को लेकर विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए। दोनों पक्षों में गालीगलौज होने के साथ ही महिलाओं ने छतों से एकदूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। संघर्ष के दौरान जमकर धारदार हथियार चले।
विज्ञापन


इससे गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में  एक पक्ष के सलीम पुत्र जमशेद, शहनाज पत्नी नौशाद, हनीफा पत्नी सलीम, इमराना पत्नी अमरीश, वाजिद पुत्र समीम व दूसरे पक्ष से अय्यूब पुत्र अजूबदीन, उसका भाई महबूब, फेरूना घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी पर भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे सीएचसी पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों को बलपूर्वक अलग-अलग किया और दो लोगों को हिरासत में लिया है।


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। वहीं, दूसरे ओर पठानकोठ निवासी वकील खान एक फैक्ट्री में काम करता है, जब वह साइकिल से जा रहा था, तो उसकी साइकिल किसी से टकरा गई। उसे भी फावड़ा मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed