फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP leader's son booked for cheating

भाजपा नेता के बेटे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज  

Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's son booked for cheating
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक के बेटे के खिलाफ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है और उसके खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 

 कुनाल गबा पुत्र विनोद गबा न्यू हाउसी बोर्ड हरियाणा पानीपत में दिल्ली के थाने नब सराय में विपुल पुत्र राम कुमार पंवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराकर बताया उन्हें तुर्की से कपड़े की मशीन खरीदनी थी और वहां की करेंसी यूरो की जरूर थी। इस पर विपुल पंवार ने कहा  मै इससे बदलवा दूंगा। 26 जून 2016 में उन्होंने विपुल के खाते में 27 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद बार-बार यूरो करेंसी देने को कहा, तो वह यह कहता रहा कि दे रहा हूं। बाद में उसे करेंसी देने से मना कर दिया और उन्हें धमकी भी दी। उनके वकील इस्लाम अली अंसारी ने बताया विपुल पंवार के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी और जान से मारने की धारा में मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

 

इस संबंध में भाजपा नेता रामकुमार पंवार से बातचीत की तो उन्होंने उन्हें ठग की संज्ञा देकर कहा वे साइबर कैफे द्वारा लोगों को ठगने का काम करते हैं, उन्होंने इस मामले की क्राइम ब्रांच में शिकायत की और अब वे दबाव बनाकर उसने पैसा मांगने की कोशिश कर रहे हैं, उनके आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
आबकारी विभाग ने महिला समेत तीन दबोचे
बड़ौत। आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस ने कोताना रोड पर छापेमार कर शराब तस्करी करने वाली एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया । आबकारी टीम को सूचना मिली  एक महिला समेत तीन लोग शराब की तस्करी कर बड़ौत की कोताना रोड पर आ रही है। इस सूचना पर उन्होंने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए लोग कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले बताएं हैं। उनसे कितनी शराब मिली और न ही उनके नाम बता रही है। पुलिस का कहना था कि उनका गिरोह बड़ा है, पूछताछ के बाद ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed