{"_id":"58d5684f4f1c1b61371a2579","slug":"beti-boli-pita-dena-chhahta-tha-bali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बोली, पिता देना चाहता था बलि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी बोली, पिता देना चाहता था बलि
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यमुना खादर में धार्मिक स्थल पर बेटी को ले जाकर पिता ने उसकी पिटाई की। किशोरी ने पिता पर बलि देने की आशंका जताते हुए शोर मचा दिया। लोगों ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
बागपत के पुराना कस्बा निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ शाहपुर बड़ौली के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। शुक्रवार दोपहर अपनी 11 वर्षीय बेटी को लेकर बागपत शहर में आया था। वह बेटी को लेकर यमुना खादर में एक धार्मिक स्थल पर चला गया था। उसके साथ मारपीट की।
किशोरी ने शोर मचा दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग इकट्ठे हो गए। किशोरी ने बताया कि उसका पिता झाड़ फूंक के चक्कर में उसकी बलि देना चाहता है। यह सुनते ही लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और नलकूप के पास जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस को बुलाकर उसको सौंप दिया। आरोपी व्यक्ति का कहना है कि वह धार्मिक स्थल पर पूजा करता है। बाजार से खरीदा गया घी खराब निकल गया था।
विज्ञापन
उसको बदलने के लिए बेटी के साथ बागपत आया था। वह दर्शन करने धार्मिक स्थल में आ गया था। उसकी बेटी जो आरोप लगा रही है वह पूरी तरह से गलत है। कोतवाली एसआई बाजीलाल भास्कर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।