{"_id":"59973d8c4f1c1b23158b4720","slug":"beaten-to-protest-against-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का विरोध करने पर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
छपरौली क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। इसका विरोध करने पर उसके माता-पिता पर तलवार से जानलेवा हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। युवती ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का एक युवक उस पर गलत नजर रखता था। वह अपने घर पर कार्य कर रही थी।
आरोपी युवक दीवार कूदकर घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर उसके माता-पिता वहां पर पहुंचे। विरोध करने पर युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर तलवार से हमला कर दिया।
वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोस के अन्य लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। उसकी तहरीर पर आरोपी फरजान, गुलफाम, अशकारा एवं एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। अभी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। ब्यूरो