फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Be quiet legislator, let us work

विधायक जी शांत रहो, हमें काम करने दो

Mon, 11 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 11 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Be quiet legislator, let us work
साक्षी चौहान का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर बसपा विधायक लोकेश दीक्षित और एसपी रवि शंकर छवि के बीच जमकर जुबानी जंग हुई और उन्होंने एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली।  
विज्ञापन


एसपी ने विधायक से यहां तक कहा कि विधायक जी आप शांत रहो, हमें अपना काम करने दो। विधायक ने भी उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। छात्रा का पूठड़ गांव के खेत में शव मिलने की जानकारी मिलते ही विधायक वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले छात्रा को देखा।
विज्ञापन


उसके बाद वे एसपी के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि कप्तान साहब कब तक जनपद में हमारी बेटियों की दरिंदे हत्या करते रहेंगे। साक्षी को बरामद करने के लिए आपको पूरा समय दिया गया, लेकिन अंत में हमें क्या मिला। यह पहली घटना नहीं है। ऐसा अनेक बार हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसने क्या कहा....
विधायक : एसपी साहब क्या हमारी बेटियों के साथ ऐसा ही होता रहेगा।
एसपी : साक्षी को बरामद करने का काफी प्रयास किया गया।
विधायक : फिर छात्रा बरामद क्यों नहीं हुई।
एसपी : हमने अपना काम किया है। शनिवार को मैने स्वयं पुलिस के साथ जंगल खंगाला था।
विधायक : तलाश करते तो साक्षी सकुशल बरामद होती।
एसपी : विधायक जी नेतागिरी मत करो, हमें अपना काम करने दो।
विधायक : कप्तान साहब आप लोकेश दीक्षित को नहीं जानते।
एसपी : विधायक जी आपको जो करना है करो, मुझे काम करने दो।

आग लगाने के डर से किया थाना बंद
बागपत। गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए सिंघावली अहीर थाना में आग लगाने का शोर मचाते हुए थाने की तरफ दौड़ने लगे। इसका पता चलते ही पुलिसवालों ने थाने के दरवाजे बंद कर दिए। पुलिस अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed