Baghpat Double Murder Case: ससुर ने दामाद के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, दर्दनाक थी वारदात
Baghpat Double Murder Case : बागपत में सास और बहू की हत्या के मामले में ससुर ने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने दर्दनाक तरीके से दोनों को मौत के घाट उतारा था।
विस्तार
बागपत जनपद में छपरौली के हलालपुर गांव में सरोज व वर्षा हत्याकांड के मामले में ससुर ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हलालपुर गांव में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत दरोगा जितेन्द्र के बेटे मनीष ने अपनी पत्नी वर्षा व मां सरोज की लड़ाई से तंग आकर दोनों की गला रेतकर बेहरमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी मनीष के ससुर बिजरौल गांव निवासी वीरेन्द्र पुत्र चंदन सिंह ने अपने दामाद मनीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें: Election 2024: मेरठ कैंट विधानसभा सीट के बढ़े मतदान से रोचक हुआ लोकसभा चुनाव, विपक्ष की बढ़ सकती है मुसीबत
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह सिरोही ने बताया मनीष पुत्र जितेंद्र सिंह के खिलाफ डबल मर्डर का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: पत्नी और मां का कत्ल: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने बताई चौंकाने वाली वजह, हत्या से पहले बीवी से कहे थे ये शब्द