फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat after the death of two people throwing stones, firing

सड़क हादस में दो लोगों की मौत के बाद बागपत में पथराव, फायरिंग 

Sun, 16 Oct 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 16 Oct 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
Baghpat after the death of two people throwing stones, firing
जिला अस्पताल में रोते हुए मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। मेरठ मार्ग पर हमीदाबाद गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली और कार की टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर चालक फरमान (18) और उसके साथी हमीद की मौत हो गई।  दोनों की मौत से गुस्साए लोगों ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर शव को रख कर जाम लगा दिया। पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। पुलिस ने युवकों को खदेड़ने के लिए लाठियों का सहारा लिया। विरोध में युवकों ने रोडवेज की एक बस और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान भीड़ की तरफ से हवा में फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाई। 
विज्ञापन


बागपत के पुराना कस्बा निवासी बबलू का बेटा फरमान और हमीद ट्रैक्टर-ट्राली चलाता था। शनिवार रात करीब आठ बजे अपने ट्रैक्टर-ट्राली में भट्ठे से ईंटें भरकर मेरठ की ओर से बागपत आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली हमीदाबाद गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही कार की ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर चालक फरमान और उसका साथी हामिद और कार सवार गाजियाबाद के गढ़ी कटिया निवासी टेकराम बंसल (50), बली निवासी राहुल (24) पुत्र धनपाल हवलदार समेत एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। टेकराम का मीतली में फार्म से घर लौट रहे थे। घायल फरमान और हामिद को एबुलेंस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल से परिजन दोनों शवों को टेंपो में लेकर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पहुंचे और दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर शव रख कर जाम लगा दिया। एएसपी अजीजुल हक मौके पर पहुंचे। पुलिस से युवकों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने कुछ युवकों पर बल प्रयोग कर मौके से खदेड़ दिया। हाईवे पर इन युवकों ने लोनी डिपो की बस पर पथराव किया और उसके शीशे तोड़ दिए और यात्रियों से मारपीट भी की।


घबराए यात्रियों ने निकट के एक ढाबे में घुसकर जान बचाई। भीड़ ने पुलिस की जीप पर थी पथराव किया और किसी ने हवा में गोलियां चलाई। बाद में पुलिस ने हवा में गोलियां चलाकर लोगों को दौड़ा लिया। परिजनों का आरोप था कि युवकों की हत्या की गई है। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed