{"_id":"eed98921d0696876125ef938801b4cc2","slug":"attempted-murder-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर दलित युवक का गला रेता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बुलाकर दलित युवक का गला रेता
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में कुछ युवकों ने दलित युवक को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर दलितों की चौपाल पर गर्दन पर चाकुओं से वार कर घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए तहेरे भाई को भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने घायल बिजेंद्र को दिल्ली के लिए रैफर कर दिया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली में जमकर हंगामा किया। इस मामले में चार युवकों को नामजद कराया गया है।
मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे बिजेंद्र को गांव के ही कुछ युुवकों ने शराब पिलाने के बहाने से गांव की दलितों की चौपाल पर बुलाया। बिजेंद्र के चौपाल पर पहुंचते ही उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने चाकुओं से बिजेंद्र की गर्दन रेत डाली।
यह देखाकर बिजेंद्र के तहेरे भाई मिंटू ने बिजेंद्र को बचाने का प्रयास किया। इस पर हमलावरों ने मिंटू पर भी हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया गया। बिजेंद्र की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में बिजेंद्र के भाई मोनू की तहरीर पर प्रदीप, मनीष, यासीन व सोनू पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
लोगों का आक्रोश देख पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। आरोपियों को जल्द ही जेल भेज दिया जाएगा।
कहीं चुनावी रंजिश तो नहीं
बिजेंद्र पर किए गए हमले को चुनावी रंग दिया जा रहा है। गांव में चर्चा है कि चुनावी रंजिश के चलते बिजेंद्र पर हमला किया गया है। दलित समाज के लोगों का आरोप है कि प्रधानी के चुनाव में दबाव बनाने के लिए हमला किया गया है।
ढाबा संचालक को पीटा
बागपत। दिल्ली रोड स्थित एक ढाबा संचालक को कुछ युवकों ने खाने के पैसे मांगने पर जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि खाने के पैसे मांगने पर कुछ दबंग युवकों ने जमकर तोड़फोड़ कर गल्ले में रखे हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ढाबा संचालक गुलजार ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।