फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Angry teacher, black bandage

शिक्षक गुस्से में, काली पट्टी बांधी

Wed, 27 Apr 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 27 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Angry teacher, black bandage
बड़का में बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर आक्रोश जताते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को आयोजित शिक्षकों की बैठकों में खिंदौडा प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यपाल शर्मा की हत्या पर आक्रोश जताया। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया और हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर जनपद के स्कूलों में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल के डायरेक्टर विश्वास चौधरी, प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल, वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध कार्यकारिणी के हर्षित जैन, आशीष जैन, सेंट आरवी कान्वेंट के डायरेक्टर अनुराग जैन, माउंट लिटरा स्कूल की प्रबंध कार्यकारिणी के अनुज जैन, दून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रशांत कुमार नेे खिंदौडा प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यपाल शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की कठोर निंदा की।
विज्ञापन


बड़का गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई बैठक में शिक्षक नेता हारूण अली मनव्वर ने कहा  प्रधानाध्यापक सत्यपाल शर्मा की हत्या से शिक्षकों मेें आक्रोश है। मृतक शिक्षक को श्रद्धांजलि दी गई। निर्णय लिया यदि पुलिस शीघ्र हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो जनपद के शिक्षक एकजुट होकर स्कूलों की तालाबंदी कर उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed