फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ajit revisits fifty thousand rupees in the forest of Bawli

बावली के जंगल में घूमता रहा है पचास हजार का इनाम अजित

Wed, 07 Jun 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 07 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
बागपत। लगता है जनपद की पुलिस 50 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू को भूल गई है। ग्रामीणों की माने तो अपराधी बावली और आसपास के जंगल में घूमता रहा है। पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस ने कहा जल्द ही सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


बड़ौत क्षेत्र के गांव बावली गांव का अजित उर्फ हप्पू, पिछले कई साल से फरार चल रहा है। वह पहले प्रमोद गांगनौली के साथ रहता था। डेढ़ साल पहले उसने अपने गांव में ही दो लोगों की हत्या की थी। तभी से आरोपी पुलिस के टारगेट पर है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। अफसरों को उसकी जंगल में होने की सूचना मिली है। 
विज्ञापन


पुलिस ने ईख के खेतों और ट्यूबवेल में पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। पिछले कुछ दिन से उसकी दोबारा खेतों में होने की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों की माने तो हप्पू कई लोगों को खेतों में दिखाई भी दिया है। लगता है पिछले कुछ दिन से पुलिस उसको लेकर गंभीर नहीं है। इसी का नतीजा है कि हप्पू बेखौफ खेत में छुपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा इनामी अजित उर्फ हप्पू के खेतों में होने की कई बार जानकारी मिली। हप्पू की गिरफ्तारी के लिए शीघ्र सर्च अभियान चलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed