{"_id":"5cd48089bdec22075f577c36","slug":"91557430409-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबाली में रिटायर्ड शिक्षक पर हमला, 40 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत। निबाली गांव में मामूली विवाद को लेकर पांच-छह लोगों ने रिटायर्ड शिक्षक पर हमला बोल दिया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर तमंचे से आतंकित कर 40 हजार रुपये की नगदी लूट ले गए। घायल ने कोतवाली पहुंचकर तीन को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
निबाली गांव निवासी जयभगवान शर्मा पुत्र दीपचंद शर्मा ने बताया कि वे गांधी इंटर कॉलेज खेकड़ा से रिटायर शिक्षक है। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे के लगभग अपनी अल्टो कार से बागपत के लिए चले थे। गांव के बाहर निकलकर पांच-छह लोगों ने कार को रुकवा लिया। उनकी कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। तमंचा कनपटी पर रख कर मारने की धमकी दी। लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर 40 हजार रुपये की नगदी लूटकर ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी से आरोपी उनके पीछे लगे थे। उन्होंने तीन लोगों को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व शिक्षक के साथ मारपीट की घटना हुई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।