{"_id":"5c6dae52bdec22129c2daee5","slug":"91550691922-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में गृह कलह के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
छपरौली थाना क्षेत्र के जागौस गांव निवासी जूली की शादी पांच साल पहले खुब्बीपुर निवाड़ा गांव निवासी पंकज के साथ हुई। शादी के बाद उसने तीन बच्चों को जन्म दिया, लेकिन तीनों बच्चों की मौत हो गई। अब उसके कोई बच्चा नहीं है। बुधवार की सुबह महिला ने गृह कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसेे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन किया है। गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया। महिला के पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।