{"_id":"5c50ae2cbdec22739b069b7b","slug":"91548791340-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली में पकड़कर युवक को पीटा, फायरिंग भी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावली में पकड़कर युवक को पीटा, फायरिंग भी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव में सोमवार को कार से घर जा रहे एक युवक को रास्ते मेें पकड़ कर मारपीट की और बंदूक से जान से मारने की नियत से फायर किया। इससे वह बाल-बाल बचा गया। युवक के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी से बंदूक छीन ली, लेकिन वह मौके से भाग निकला। बाद मेें लोगों ने पुलिस को आरोपी की बंदूक सौंप दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
घायल निखिल पुत्र अशोक बावली गांव का रहने वाला है, सोमवार को निखिल कार से घर जा रहा था, तो रास्ते में एक व्यक्ति ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और बंदूक से जान से मारने की नियत से फायर किया, लेकिन वह बराबर से निकल गई, युवक के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और आरोपी को पकड़कर बंदूक छीन ली, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठा कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस टीम को मौके से एक खोखा और बंदूक दी है, निखिल ने गांव के व्यक्ति को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना के बाद में अफरा तफरी मच गई।