{"_id":"5c364ef7bdec22569731211c","slug":"91547063031-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले में की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत में सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने एसपी को बताया कि बड़ौत में गुराना रोड पर 30 दिसंबर 2018 को सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद जाहिद पुत्र गुफ्फार पर छह-सात लोगों ने जानलेवा हमला किया। उसका एक हाथ भी तोड़ दिया । घायल ने बड़ौत कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुले घूम रहे हैं। पीड़ित को मारने की धमकी मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी मोहल्ले में मादक पदार्थ बेचते हैं। मोहल्ले के अधिकतर बालकों को नशे की लत लग गई है, जो भी उनकी शिकायत करता है, उसके साथ मारपीट करते हैं। मोहल्ले में कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभासद त्रिवेंद्र, ललित जैन, रीना, कालू राम, जीत सिंह, तेजपाल वर्मा, आमिर, इमरान, नसीम, रोहताश, आजाद, बंटी, शाकिर, ताराचंद आदि रहे है।