{"_id":"5c364dd2bdec2256d64257f9","slug":"91547062738-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक के फील्ड आफिसर के साथ मारपीट, मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। मंगलवार की रात्रि में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के फील्ड आफिसर को रामबाग कॉलोनी में बुलेट बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया और उसका मोबाइल लूट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शोएब पुत्र जमील मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह नगर की ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स मेें फील्ड आफिसर के पद पर हैं और रेलवे रोड पर मकान किराए पर लेकर रह रहे हैं। मंगलवार रात्रि वह रामबाग कॉलोनी मेें खाने का टिफिन लेकर कमरे पर जा रहे थे, तभी पीछे से एक बुलेट पर तीन बदमाश आए और उन्होंने उसके सिर पर तमंचों की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और मोबाइल लूटकर भाग निकले। शोर सुनकर लोग उधर आए तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । अभी उनका इलाज कराया जा रहा है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।