{"_id":"5bc1da25bdec2269b51824b2","slug":"91539430949-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पत्नी के पेट में कैंची घोंपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने पत्नी के पेट में कैंची घोंपी
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
शहर के मुगल पुरा मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने पत्नी के पेट में कैंची घोंपकर हत्या करने की कोशिश की। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी शौहर ने पुलिस के सामने से महिला को तलाक देने की धमकी दी।
शामली जनपद के थाना भवन निवासी गुलिस्ता पुत्री इनाम का निकाह पांच साल पहले गुलफाम पुत्र गफ्तार निवासी मोहल्ला मुगल पुरा बागपत के साथ हुआ। अब उसके दो बच्चे हैं। गुलिस्ता ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। अब वे ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो शौहर ने उसके पेट में कैंची घोंप दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। निजी चिकित्सक से उसने अपना इलाज कराया। लोक लज्जा के कारण उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। शनिवार को फिर से ससुराल वालों ने उसे मारने का प्रयास किया। उसने किसी से वहां से भागकर जान बचाई। कोतवाली में आरोपी शौहर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शौहर को हिरासत में ले लिया। आरोपी शौहर ने कोतवाली में पुलिस के सामने महिला को तलाक देने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिल गई है। जांच कराई जा रही है।