{"_id":"5bb279c7867a557f365c3644","slug":"91538423239-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा हिंडन में फेंकने की सूचना पर पुलिस ने नदी में घंटो बच्चे की तलाश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा हिंडन में फेंकने की सूचना पर पुलिस ने नदी में घंटो बच्चे की तलाश की
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
मुंडाली की रहने वाली आरती पत्नी दीपक बरनावा पुलिस चौकी पर पहुंचकर सूचना दी कि लाक्षागृह के पास लघुशंका करने गई। इस दौरान उसने अपना दो वर्षीय बच्चे प्रिंस को वहां खड़ी बुर्के वाली एक महिला को दे दिया। लघु शंका करने का बाद आई तो महिला बच्चे सहित गायब मिली। बच्चा गायब होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घंटों बच्चे की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। पुलिस ने महिला से दोबारा पूछताछ की तो वो उसने बयान बदल कर बताया कि दो बाइक सवारों ने उसका बच्चा छीनकर हिंडन नदी में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को लेकर हिंडन नदी में तलाश शुरू की, लेकिन घंटों बाद भी बच्चा नहीं मिला। इस दौरान नदी पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। थक हारकर पुलिस महिला को वापस लेकर थाने आ गयी। देर रात तक पुलिस महिला से पूछताछ करती रही । इस बाबत इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि महिला बार बार अपने बयान बदल रही है।