फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रंछाड़ के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर दिया धरना

रंछाड़ के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर दिया धरना

Tue, 19 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
रंछाड़ के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर दिया धरना
बागपत।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव के ग्रामीणों ने राहुल हत्याकांड के खुलासे और बिनौली थानाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पर धरना दिया। एसपी ने एक सप्ताह में खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर ग्रामीण संतुष्ट हो गए और एक घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया।

सोमवार को रंछाड़ गांव के सैकड़ों ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा रंछाड़ गांव निवासी राजबीर के 16 वर्षीय बेटे राहुल को 12 जून की रात में नौ बजे दादरी गांव निवासी मन्नु पुत्र साहब सिंह, अखिल पुत्र रामावतार, अंकित उर्फ मोटा पुत्र रविंद्र घर से बुलाकर ले गए । उन्हें कुछ लोगों ने जाते देखा । रिश्तेदारी होने के कारण राहुल उनके साथ चला गया। 13 जून को सुबह नौ बजे परिजनों को सूचना मिली की कि उन लोगों ने राहुल की हत्या कर दी है, क्योंकि उन्हें शक था कि राहुल की उनके परिवार की महिला से बातचीत है। मृतक के परिजन जब तक दादरी गांव पहुंचे तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा। उन्होंने बिनौली थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि मन्नू और उसकी पत्नी मृतक के घर शादी में भी एक-एक सप्ताह रहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल की घर से बुलाकर हत्या की। बिनौली थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए और एक घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सुधीर तोमर, समर पाल प्रधान, देवेंद्र सिंह प्रधान, रविंद्र हट्टी, सत्यपाल सिंह, मास्टर पवन सिंह, जगवीर सिंह, कृष्णपाल, चंद्रपाल, ओमवीर, हरि कुमार, राममेहर, रामबीर, गुलबीर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed