{"_id":"5ab801624f1c1b01768b74c8","slug":"91522008418-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने छात्र को अगवा करने की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने छात्र को अगवा करने की कोशिश की
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिनौली रोड पर गोशाला में खाना देकर लौट रहे एक छात्र को बाइक सवार दो युवकों ने बेल्ट और डंडों से हमला कर घायल कर दिया और बाइक पर डालकर अगुवा करने का प्रयास किया। छात्र के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भगा गए। इस संबंध में दो के खिलाफ तहरीर दी।
सूर्यांश पुत्र पंकज कुमार बिनौली रोड से सटी दिलीप बिहार का रहने वाला है। वह कक्षा ग्यारह का छात्र है। वह रविवार को दोपहर के समय गोशाला में खाना देने गया । जब वह वापस लौट रहा था तो बिनौली रोड पर दिलीप बिहार के पास खडे़ युवकों ने उसे रोका और लाठी डंडे और बेल्ट से हमलाकर घायल कर दिया, बाद में जबरन बाइक पर डालकर अगवा करने का प्रयास किया। छात्र के शोर मचाने पर लोगों उधर दौडे़ तो बाइक सवार युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी तरफ एसएसआई ने कहा जांच की जा रही है।