{"_id":"5a36c4444f1c1b6a118b86ba","slug":"91513538628-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही अमरदीप से परिजनों ने तोड़ दिया नाता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही अमरदीप से परिजनों ने तोड़ दिया नाता
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। सिपाही अमरदीप धामा के पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर धर्म परिवर्तन कर दूसरा निकाह करने पर परिजनों और रिश्तेदारों ने उससे नाता तोड़ दिया है। आरोपी फिलहाल खेकड़ा थाने में है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। सिपाही के मां-बाप ने कहा वे अपनी पुत्रवधू और पौत्र को ही अपनी संपत्ति देंगे।
खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला निवासी अमरदीप धामा यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर मुरादाबाद में तैनात है। उसकी शादी 22 अप्रैल 2012 को गढ़ी कांगरान गांव निवासी वर्षा के साथ हुई । उसके एक बेटा और एक बेटी है। अमरदीप ने पत्नी वर्षा को तलाक दिए बगैर ही धर्म परिवर्तन कर अपना नाम समीर रख लिया और दूसरा निकाह कर लिया। पता चलने पर उसकी पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। वर्षा ने शनिवार को थाने में पहुंचकर अपने पति अमरदीप, ससुर ओमपाल, सास बेदो और शमां बानो उर्फ फिजा खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शमा बानो के साथ ही अमरदीप ने दूसरी शादी की है। पुलिस ने आरोपी अमरदीप को हिरासत में ले लिया । शनिवार की रात में पुलिस ने अमरदीप को परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया । रविवार सुबह परिवार के लोग उसको थाना पुलिस को सौंप आए। सिपाही अमरदीप के पिता ओमपाल और मां बेदो ने कहा अमरदीप ने जो कृष्य किया है, वह सहीं नहीं है। इस कारण उससे उन लोगों ने नाता तोड़ दिया है। अपनी सारी संपत्ति अपनी पुत्रवधू और पौत्र को देंगे। उधर, खेकड़ा थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा मामले की जांच चल रही है।
महिला थाना हुआ केस ट्रांसफर
खेकड़ा। पुलिस का कहना है कि यह केस महिला थाने पर ट्रांसफर कर दिया गया है। वहां की पुलिस ही केस की विवेचना करेंगी।