फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   करीब 35 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

करीब 35 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
करीब 35 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार की रात में पीएन शर्मा पार्क के पास से अंतर राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से साढ़े चार लाख रुपये का गांजा बरामद किया। वह कानपुर से खरीदकर क्षेत्र व अन्य राज्यों में इसकी तस्करी करता था।

पकड़ा गया गांजा तस्कर राहुल पुत्र चंद्रपाल आजाद नगर बड़ौत का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव को सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में गांजा लिए हुए पीएन शर्मा पार्क के पास खड़ा है और वह उसे दिल्ली सप्लाई करने ले जाएगा। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस बल के साथ वहां छापा लगाया तो पुलिस को देखकर वह गांजा छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से 34 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत बाजार के अनुसार साढ़े चार लाख रुपये की बताई। राहुल ने बताया वह कानपुर से सस्ती दरों में गांजा खरीदकर लाता है और आसपास के क्षेत्र समेत दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड में इसकी सप्लाई करता है। यह पूछे जाने पर कि इस अवैध व्यापार से और कौन-कौन जुड़ा है तो उसने कुछ बताने से इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस को गोपनीय तरीके से उसने कुछ नाम बताए हैं। जो उससे गांजा लेकर अन्य स्थानों पर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed