फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बामनौली-रंछाड मार्ग पर बस चालक से लूटपाठ

बामनौली-रंछाड मार्ग पर बस चालक से लूटपाठ

Fri, 08 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बामनौली-रंछाड मार्ग पर बस चालक से लूटपाठ
बड़ौत/ बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बामनौली-रंछाड मार्ग पर तीन सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार निजी बस चालक से तमंचों के बल पर नगदी लूट ली। चाल के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
बिजेंद्र पुत्र ओमपाल रंछाड़ गांव का रहने वाला है। वह बड़ौत से अप्सरा बोर्ड (गाजियाबाद) तक चलने वाली निजी बस पर चालक है। वह बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे बामनौली से बाइक पर आने गांव रंछाड़ जा रहा था। रास्ते में उसे एक दिव्यांग युवक ने लिफ्ट मांगी और उसने उसे बैठा लिया। जब वह रंछाड़ गांव के पास आया तो बाइक पर बैठक युवक ने बाइक रुकवाई, तभी दो बदमाश तमंचे लेकर उसके पास आए और उसे पर तमंचे तान दिए और उसे पांच हजार की नगदी, बाइक लूट लेने से बांधकर डाल गए और बाइक पर सवार होकर मांगरौली भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद बंधन मुक्त होने के बाद बिजेंद्र ने शोर मचाया तो गांव के लोग उधर दौडे़, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बामनौली-रंछाड मार्ग पर तीन सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार से लूटपाट करने से पहले कई राहगीरों के साथ लूटपाट की। बदमाश राहगीरों से नगदी, मोबाइल आदि सामान लूटकर ले गए। देर रात तक किसी ने थाने में शिकायत नहीं की। ग्रामीणों ने कहा उक्त मार्ग पर आए दिन राहगीरों से लूटपाट हो रही है, सूचना देने के बाद भी पुलिस की गश्त नहीं हो रही है। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed