{"_id":"59b6e6ff4f1c1bfd7f8b61d6","slug":"91505158911-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। गूंगा खेड़ी गांव से स्कूल गया छात्र लापता हो गया। तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
किसान सुबोध का बेटा अभिषेक (15) कक्षा दसवीं का छात्र है। अभिषेक प्रतिदिन की तरह सोमवार को साइकिल से स्कूल गया । इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जानकारी करने पर पता चला छात्र स्कूल भी नहीं पहुंचा है। आखिर छात्र कहां पर है। परिजनों ने रंजिश होने से इंकार किया है। उन्होंने अपहरण की आशंका जताकर रमाला थाने पर शिकायत की। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा छात्र की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
ईंट सप्लायर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
बागपत। शहर निवासी युवक आशीष के पिता अशोक ईंट सप्लाई का कार्य करते है। पिछले तीन दिन पहले घर से काम पर गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।