फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पाली गांव में हाईवे पर मिला पूर्व सभासद के चचेरे भाई का शव

पाली गांव में हाईवे पर मिला पूर्व सभासद के चचेरे भाई का शव

Sun, 05 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
पाली गांव में हाईवे पर मिला पूर्व सभासद के चचेरे भाई का शव
बागपत।
विज्ञापन

पाली गांव मेें दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पूर्व सभासद के चचेरे भाई का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पूर्व सभासद ने तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
मोहल्ला व्यापारियान, बागपत निवासी शादाब (28) पुत्र हाजी बिलाल फेरी पर कपड़ा बेचता था। वह पूर्व सभासद गुलशाद का चचेरा भाई था। गुलशाद ने बताया कि शादाब महाराष्ट्र में फेरी पर कपड़ा बेचता था। वह 15 दिन पहले ही घर आया। शुक्रवार की शाम पांच बजे महाराष्ट्र जाने के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चला गया । दिल्ली में रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन छूट गई। उसके भाई जुनैद ने उसे वापस घर भेजा। रात्रि में वह बस से घर लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। शनिवार को सुबह के समय पाली गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उसका शव पड़ा मिला। मृतक के सिर में चोट का निशान मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूर्व सभासद गुलशाद ने तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा। मृतक के तेहरे भाई ने शव मिलने के संबंध में तहरीर दी।
विज्ञापन


पाली में जाम के दौरान लापता हो गया था मृतक
बागपत। पूर्व सभासद गुलशाद ने बताया कि शुक्रवार की रात में जिस समय मृतक शादाब बस में दिल्ली से लौट रहा था, उस समय पाली गांव में ग्रामीणों ने जाम लगा रखा था। ग्रामीण वाहनों पर पथराव कर रहे थे। उसने मोबाइल पर फोन कर जाम की जानकारी दी । इसके बाद वह लापता हो गया । उसकी हत्या की आशंका है। पुलिस से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed