{"_id":"5c7ed791bdec2214154e9176","slug":"81551816593-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर महिला को राष्ट्रवंदना चौक पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की और उसे राष्ट्रवंदना चौक पर फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन फरवरी 2007 को बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसने 2014 में ससुराल वालों के खिलाफ महिला थानेे में शिकायत की। पुलिस ने ससुराल वालों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया। वह ससुराल चली गई। कुछ दिन बाद वे फिर से परेशान करने लगे। उसने अपने घर से 70 हजार रूपये लाकर दिए, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुई। जेठ ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। उसने रुपये लाने से मना कर दिया तो ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। मंगलवार को ससुराल वाले महिला को राष्ट्रवंदना चौक पर फेंक कर भाग गए। उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।