{"_id":"5c2d14d8bdec2257071f6c3d","slug":"81546458328-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण चौक पर बनेगी पुलिस चौकी, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्ष्मण चौक पर बनेगी पुलिस चौकी, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के पुराना कस्बे में लक्ष्मण चौक पर आए दो समुदायों के बीच होने वाले झगड़ों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चौकी बनाई जाएगी। चौक पर सीसीटीवी कैमरे में भी लगेंगे। पुलिस अफसरों ने कार्रवाई भी शुरू कर दी।
लक्ष्मण चौक से कुम्हारान, चौहानान, केतीपुरा और कुरैशियान मोहल्ले जुड़े हैं। चौक पर हर समय दो समुदाय के लोगों का जमावड़ा भी लगा रहता है। कई साल से दोनों समुदायों के बीच कई बार खूनी संघर्ष हो रहे हैं। पुलिस पर भी कई बार पथराव हो चुका है। 24 दिसंबर को कुम्हारान और केतीपुरा मोहल्ले के लोगों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों समुदाय के नौ लोग घायल हो गए । दो पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई । लक्ष्मण चौक पर दो समुदाय के बीच होने वाले झगड़ों पर अंकुश लगाने के लिए जल्दी ही पुलिस चौकी बनाई जाएगी। पुलिस अफसरों ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्मण चौक पर पुलिस चौकी स्थापित कराई जाएगी। चौक पर सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। चौकी बनने से दो समुदायों के लोगों में होने वाले खूनी संघर्ष पर अंकुश लगेगा। चौकी पर हर समय पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी हाल में लक्ष्मण चौक पर झगड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
पुलिस दे रही दबिश, खुले घूम रहे आरोपी
बागपत। लक्ष्मण चौक पर 24 दिसंबर को रामपाल प्रजापति व पूर्व सभासद इरशाद पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुए संघर्ष के मामले में पुलिस फरार आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है। जबकि कई आरोपी मोहल्ले में खुले घूम रहे है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि कई आरोपी मोहल्ले में घूम रहे है। पुलिस के आते ही दूसरे के घरों में छिप जाते है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही है।