फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भगवान महावीर मार्ग पर दो दुकानों में चोरी

भगवान महावीर मार्ग पर दो दुकानों में चोरी

Mon, 17 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
भगवान महावीर मार्ग पर दो दुकानों में चोरी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भगवान महावीर मार्ग पर शनिवार की रात में चोरों ने दो दुकानों में पीछे से ऊपर चढ़कर खिड़की तोड़ हजारों की नगदी और सामान चोरी किया। इस चोरी की घटना की जानकारी जब सुबह मिली और व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

गवान महावीर मार्ग वीरेंद्र कुमार जैन एंड ब्रादर्स के नाम से मोबी ऑयल की दुकान है। उसके दुकान मालिक विरेंद्र जैन शनिवार की रात दुकान बंद कर घर गए। जब वे सुबह दुकान पर आए तो गल्ला टूटा पड़ा था और सामान खुर्द - पुर्द पड़ा था। बदमाश गल्ले से 15 हजार की नगदी और मोबी ऑयल के डिब्बे समेत पचास हजार का सामान चोरी कर ले गए। इसी की दुकान के बराबर में श्री शांति नाथ ट्रेडर्स के नाम से सेनेटरी की दुकान है। उसके मालिक मनोज जैन भी शनिवार की रात में दुकान बंद कर घर गए। जब वे सुबह आए तो उनका भी गल्ला टूटा पड़ा था। बदमाश यहां से गल्ले में रखे 25 हजार की नगदी व सेनेटरी का सामान चोरी कर ले गए। चोरी किए सामान की कीमत 40 हजार रुपये बताई। चोरी की घटनाओं का व्यापारियों को पता लगा तो वे वहां एकत्र हो गए और आक्रोश जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। व्यापारियों ने कहा जैन गली नंबर 1 में भी खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी की । बदमाश लगातार खिड़की तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन चोरी की घटनाओं में चोरी करने का बदमाशों का एक ही तरीका है। इससे प्रतीत होता है कि नगर में एक ही गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया हुआ है और शीघ्र ही इन घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed