{"_id":"5c1404c9bdec2253af7a796c","slug":"81544815817-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
सोने-चांदी के आभूषण, तीन तमंचे और बाइक बरामद
- बड़ौत में पांच चोरी की घटनाओं का किया खुलासा
- गिरोह को उधम उर्फ लंगडा चलाता है
बागपत। बड़ौत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की गई घटनाओं का खुलासा किया। उनके तीन साथी भाग निकले। यह गिरोह बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, तीन तमंचे व बाइक बरामद की। गिरोह को मेरठ का रहने वाला उधम उर्फ लंगड़ा चलाता है।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ौत पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम पशु पैठ के पास रजबहे की पटरी पर चेकिंग शुरू की। दो बाइकों पर छह व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं रुके। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अन्य भाग निकले। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन तमंचे, सोने-चांदी के आभूषण, बिना नंबर की बाइक बरामद की। पकड़े गए इमरान निवासी मोहल्ला कुरैशिया बड़ौत, सुमित निवासी कम्मो माजरा बेहट जनपद सहारनपुर, मयंक उर्फ टिंकू निवासी सारंग सिनेमा बड़ौत हैं।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि गिरोह लीडर उधम उर्फ लंगड़ा पुत्र खचेडू निवासी मसूरी थाना इंचौली जनपद मेरठ के लिए काम करते हैं। बंद मकानों की रेकी करके उधम को बताते है। उधम ट्रेन या बस से बड़ौत आकर उन्हें अपने साथ ले जाता था और घरों में चोरी करके ट्रेन से दूसरे राज्यों में चले जाते हैं। फिर वहां भी रेकी करके चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। माल का बंटवारा उधम ही करता है। गैंग हरियाणा, सहारनपुर, रुड़की, पंजाब, गुजरात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। चोरों ने बड़ौत में चोरी की पांच घटनाओं को अंजाम दिया। चोरी गए आभूषण बरामद हुए है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया। एएसपी ने चोरों को पकड़ने वाले टीम को ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
---------------------
सिनेमा के पार्टनर का बेटा भी गिरोह में शामिल
बागपत। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मयंक उर्फ टिंकू के पिता नत्थू बढ़ई की सारंग सिनेमा बड़ौत में 25 प्रतिशत की पार्टनरशिप है। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह 2005 से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। उस पर सहारनपुर के जनकपुरी थाने में तीन, रुड़की थाने में एक, बड़ौत कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज है। इमरान सब्जी मंडी बड़ौत में आढ़ती है। उसके खिलाफ बड़ौत कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज हैं।
---------------------
इन चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा
बागपत। पुलिस ने बताया कि बड़ौत में नौ नवंबर की रात तीन चोरी की घटनाएं हुई थी। आरपीएफ के इंस्पेक्टर सुनील, आरपीएफ के कांस्टेबल संजीव कुमार, जयविंद के घरों के ताले तोडक़र चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। वहीं नौ दिसंबर को अनुज जैन व अतुल जैन की घर खंगाले गए थे। यहां से चोर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। पकड़े गए चोरों ने सभी घटनाएं करना कबूल किया।
---------------------
चोरी करने के बाद रेलवे स्टेशन पर लेते थे शरण
बागपत। पकड़े गए चोर मयंत उर्फ टिंकू ने बताया कि लोहा काटने वाली आरी और अन्य औजार से मकान की खिड़की काटकर अंदर घुसते थे। चोरी करने बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाते थे और ट्रेन से दूसरे राज्य में चले जाते थे। गिरोह के सरगना उधम उर्फ लंगड़ा उन्हे फोन कर चोरी करने के लिए बुलाता था।