फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिलवाड़ी में गोवंश की हत्या से भड़के कार्यकर्ता

हिलवाड़ी में गोवंश की हत्या से भड़के कार्यकर्ता

Mon, 15 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
हिलवाड़ी में गोवंश की हत्या से भड़के कार्यकर्ता
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में औसिक्का खास पर गोवंश की हत्या की सूचना पर हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को बोरे में भरकर उसे दफना दिया। इसे लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बस स्टैंड पर हंगामा किया और पुलिस पर आरोप लगाए। कार्रवाई नहीं होने पर पहले धरना दिया, बाद में हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर सीओ ने उनसे बातचीत की। उन्होंने दो दिन का समय मांगा और कहा कि एफआईआर दर्ज कराई जा रही है और गोवंश की हत्या करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं नवरात्रों पर मांस की दुकानें बंद कराई जाएगी, तब जाकर कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में गोतस्करों ने गांव के दो सांड़ को नशीले इंजेक्शन लगाकर औसिक्का खास पर जंगल में ले जाकर काट दिया। इसकी जानकारी गांववासियों को हुई तो उन्होेंने हिंदू जागरण के मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को बोरे में भर दफना दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर मंच के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। बाद में उन्होंने दिल्ली बस स्टैंड पर धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि आए दिन गोवंश की हत्या की जा रही है। वहीं नवरात्रों पर प्रशासन के आदेशों के बाद भी मांस की दुकानें खुली हैं, लेकिन पुलिस उन्हें बंद नहीं करा रही है। जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। जाम की सूचना पर सीओ रामानन्द कुशवाहा व कोतवाल संजीव कुमार पहुंचे और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि दो दिन में गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मांस की दुकानें बंद कराई जाएंगी। एक घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पुन: आंदोलन शुरू कर देेंगे। इस मामले में हिलवाड़ी गांव के रमेश ने गोवध की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री, युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली, सचिन वत्स, नितिन जैन, सुनील मान, मनु तिवारी, सुनील शर्मा, अक्षय, गौरव शर्मा, हरेंद्र, सिद्धार्थ, राजीव शर्मा, पवन, पिंटू आदि रहे।
विज्ञापन


17 सांड़ का हो चुका है कटान
बड़ौत। हिलवाडी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अब तक 17 सांड़ की हत्या की जा चुकी है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पिछले दिनों गांव का मीना नामक सांड़ गायब हो गया था, इसे लेकर हंगामा हुआ था, पंचायत भी हुई थी और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है, लेकिन पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम नहीं रुके
बड़ौत। जाम के दौरान जब एसडीएम बड़ौत की गाड़ी वहां से जा रही थी, उनका घेराव किया, लेकिन वे नही रुके, कार्यकर्ता उनके पीछे दौड़े। जाम के दौरान पुलिस व लोगों से कार्यकर्ताओं की नोंकझोंक हुई।

जाम लगा
बड़ौत। एक घंटे तक दिल्ली हाईवे पर लगे जाम से वाहनों में सवार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा जाम से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग बिलबिला उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed