फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धनोरा में संघर्ष महिला समेत छह घायल

धनोरा में संघर्ष महिला समेत छह घायल

Tue, 02 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
धनोरा में संघर्ष महिला समेत छह घायल
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर गांव में रविवार की देर शाम मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के लोग में संघर्ष तथा पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों की ओर से एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हुये है। देर रात्रि बिनौली थाने पर गणमान्य ग्रामीणों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।

धनौरा गांव में सुशील पुत्र ऋषि व देवानंद पुत्र प्रकाशचंद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। कहासुनी में बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने हो गये, इनके बीच जमकर संघर्ष हुआ और दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पक्ष पर पथराव भी किया। संघर्ष में एक पक्ष की ओर सागर और अभिमन्यु पुत्र सुशील, दूसरे पक्ष की ओर से देवानंद पुत्र प्रकाश चंद, रेखा पत्नी देवानंद, मोहित और सूरज पुत्र प्रकाश घायल हो गए। दोनों पक्षों ने बिनौली थाने में एक दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद सभी घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed